Diabetes: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें


By Ekta Sharma13, Feb 2023 03:22 PMnaidunia.com

करें ये नाश्ता

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो रोजाना संतुलित आहार लें, एक्सरसाइज करें और मीठी चीजों से परहेज करें। बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना नाश्ते में ये 4 चीजें जरूर खाएं।

वेजिटेबल ऑमलेट खाएं

बढ़ते शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नाश्ते में वेजिटेबल ऑमलेट का सेवन कर सकते हैं। खासकर, नॉन वेज खाने को नापसंद करने वाले लोगों के लिए यह बेहतर विकल्प है।

मेथी मिस्सी रोटी

बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में मेथी शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें गुणकारी और आवश्यक पोषक तत्व डायटरी फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

बेसन पैनकेक खाएं

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए नाश्ते में बेसन पैनकेक का सेवन कर सकते हैं। बेसन में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल पाए जाते हैं, जो फायदेमंद होते हैं।

रागी उत्तपम

डायबिटीज के मरीज उपरोक्त तीनों के अलावा रागी उत्तपम का भी सेवन नाश्ते में कर सकते हैं। रागी उत्तपम के सेवन से भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Immunity Booster: रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं ये फूड