डायबिटीज से पीड़ित लोगों को मीठी चीजें खाने की मनाही होती है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
डायबिटीज के मरीज कई ऐसे फलों का सेवन करते हैं, जिन्हें करने से ब्लड शुगर बढ़ने लगता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो इन फलों का सेवन भूलकर भी न करें।
केला सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
डायबिटीज के लिए संतरा उत्तम नहीं माना जाता है। इस फल में भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है। साथ 100 ग्राम संतरे के जूस में 10 ग्राम चीनी होती है। इसके लिए संतरा का सेवन बिल्कुल न करें।
अनार में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके सेवन से शुगर बढ़ सकता है। वहीं, ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी ज्यादा रहता है। 100 ग्राम अनार जूस में 14 ग्राम चीनी होती है।