डायबिटीज के मरीज ऐसे फलों को खाने से करें परहेज


By Sandeep Chourey15, Mar 2023 02:12 PMnaidunia.com

गंभीर बीमारी

डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है, इस रोग के एक बार होने पर ठीक हो पाना असंभव है।

पाइनएप्पल से करें परहेज

पाइनएप्पल में चीनी की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसीलिए इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने के कारण शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

अंगूर से बढ़ता है शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीजों को अंगूर खाने से बचना चाहिए। अंगूर में शुगर लेवल हाई होता है, जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाता है।

आम खाने से भी बचें

कुछ अध्ययनों के मुताबिक 100 ग्राम आम में लगभग 14 ग्राम चीनी की मात्रा होती है, जो ब्लड में शुगर के लेवल को बढ़ाती है।

चीकू भी बढ़ा सकता है खतरा

चीकू में शुगर लेवल बहुत अधिक होता है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर अचानक बढ़ सकती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को अधिक समस्या हो सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

हाई कैलोरी फूड जैसे चावल, आलू आदि से परहेज करें। शरीर में डायबिटीज की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। समय पर भोजन करें।

काले अंगूर खाने के 5 जबरदस्त फायदे