वर्तमान समय मे हर कोई डायबिटीज की बीमारी का सामना कर रहा है। डायबिटीज के मरीजों को खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि सभी को सुबह हेल्दी नाश्ता करें। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को ब्रेकफास्ट में कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए।
यदि इन अनहेल्दी चीजों को पेशेंट खाते हैं तो शुगर तेजी से बढ़ सकती है। चलिए फिर इन खाने की चीजों के बारे में जान लेते हैं।
सुबह के समय या खाली पेट शहद डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से शुगर का लेवल काफी तेजी से बढ़ सकता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए बिस्कुट भी अनहेल्दी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स राय देते हैं कि चाय के साथ या नाश्ते में बिस्कुट न खाएं।
वैसे तो फल खाना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज पेशेंट को खाली पेट फल खाने से बचना चाहिए। वरना आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
सुबह नाश्ते में आप कुछ हेल्दी चीजों को खा सकते हैं। इसके लिए दाल से बनी कोई चीज खा सकते हैं। ये चीजें आपको हेल्दी रखने में काफी हद तक मदद करेंगी।
सुबह के समय नाश्ते में आप दही के साथ पराठा भी खा सकते हैं। खैर, एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें, क्योंकि सभी की हेल्थ कंडीशन अलग होती है।
यहां हमने जाना कि डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों को नहीं खाना चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ