ब्लड शुगर लाइफस्टाइल की एक समस्या है, जिसमें कई चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। गलत चीजों को खाने से शुगर बढ़ता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो डाइट में बिना सोचे इन 5 सब्जियों को शामिल कर लें। ये सब्जियां शुगर को कंट्रोल रखती हैं।
शुगर के मरीजों के लिए लौकी का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें ग्लूकोज नहीं होता है और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है।
शुगर के रोगियों के लिए कद्दू का सेवन भी फायदेमंद होता है। इसका सेवन शुगर को बढ़ने नहीं देता है, क्योंकि इसमें फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है।
शुगर वालों के लिए तोरई की सब्जी भी कारगर मानी जाती है। दरअसल, इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
अगर आप बैंगन का सेवन करते है, तो भी शुगर में फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है।
भिंडी में भी उच्च फाइबर पाया जाता है लिहाजा इस सब्जी का सेवन भी ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
इन सब्जियों को खाने से शुगर नहीं बढ़ता है। हेल्थ से जुड़ी और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ