सर्दियों में डायबिटीज के रोगियों को खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए वरना गलत चीजों को खाने से शुगर लेवल तुरंत शरीर में बढ़ सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों के मौसम में पांच सब्जियों का सेवन करना चाहिए। 5 सब्जियां शुगर लेवल को बढ़ने से बचाती है।
सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों को लौकी का सेवन करना चाहिए, क्योंकि लौकी में उच्च फाइबर पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल में रखता है।
सर्दियों में गाजर का सेवन भी फायदेमंद होता है। खासकर डायबिटीज के लोगों को गाजर खानी चाहिए, क्योंकि इसमें बीटा कैरोटीन होता है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में मशरूम को भी शामिल कर सकते है, क्योंकि इसमें लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है।
डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों में टमाटर का भी सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें लाइकोपीन पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल में रखता है।
बथुआ एक मौसमी सब्जी है, जो सर्दियों में मिलती है। डायबिटीज के मरीजों को खानी चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर और आयरन पाई जाती है।
इन पांच सब्जियों को खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ