किडनी को स्वस्थ रखने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को आज से ही अपना लें। खासतौर पर खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शरीर में पानी की कमी होना किडनी की सेहत के लिए सही नहीं है। इससे बचना चाहते हैं तो आज से ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना शुरू कर दें।
ज्यादा मात्रा में नमक खाना किडनी की सेहत के लिए सही नहीं होता है। अगर किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो कम मात्रा में नमक खाएं।
किडनी की सेहत के लिए प्रोटीन भी जरूरी होता है। संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेने से ओवरऑल हेल्थ को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।
किडनी की सेहत के लिए फल और सब्जियों को भी फायदेमंद माना जाता है। बशर्ते फल और सब्जियों का ताजा होना जरूरी है।
किडनी को स्वस्थ रखने के लिए वजन को नियंत्रित करना फायदेमंद होता है। दरअसल, मोटापे का बुरा असर किडनी के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
कम मात्रा में शुगर का सेवन करने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके लिए मीठी चीजों का कम से कम सेवन करें।
किडनी की सेहत के लिए प्रोसेस्ड फूड्स भी सही नहीं है। अगर किडनी को स्वस्थ रखना है तो इस तरह के आहार से दूरी बना लें।