बजरंगबली को कितने नामों से जाना जाता है?


By Ram Janam Chauhan26, Nov 2024 09:00 AMnaidunia.com

मंगलवार के दिन प्रभु हनुमान की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आप भी कभी सोचते होगें कि हनुमान जी को और कितने नामों से जाना जाता है, आज हम इसी का जवाब आपको देंगे बारे में बताएंगे-

मारुति नंदन

हनुमान जी को बचपन में मारुति नंदन कहा जाता था, क्योंकि माना जाता है कि वायु देव और प्रभु हनुमान मारुत देवता के अवतार हैं।

अंजनीपुत्र

हनुमान जी को अंजनीपुत्र के नाम भी जाना जाता है। हालांकि, यह उनकी माता अंजना का नाम था, वहीं से प्रभु हनुमान को यह नाम मिला है।

रामदूत

प्रभु हनुमान श्रीराम के परम भक्त होने के साथ उनके संदेशवाहक भी थे। इसी वजह से इन्हें रामदूत के नाम से भी जाना जाता है।

पवनपुत्र

हनुमान जी को पवनपुत्र कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि वे वायु देव के पुत्र हैं। इसके अलावा यह नाम उनकी शक्ति और तेज को दर्शाता है।

संकटमोचन

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु हनुमान अपने भक्तों के हर संकट और दुखों को हर लेते हैं। इसलिए, इन्हें संकटमोचन के नाम से भी जाना है।

केसरी नंदन

प्रभु हुनमान के पिता का नाम केसरी नंदन था। इसलिए, लोग इन्हें केसरी नंदन कहकर भी पुकारते हैं। साथ ही, यह नाम इनके कुल की महानता का भी प्रतीक है।

महावीर

इन्हें महावीर भी कहा जाता है, क्योंकि यह नाम साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इन्होनें वीरता और बहादुरी के साथ राक्षसों का संहार भी किया था।

हनुमान जी को इन नामों से भी जाना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

खरमास लगने से पहले कर लें ये शुभ काम