आजकल खाना अधिकतर घरों में कुकर में बनता हैं, क्योंकि कुकर में खाना तेजी से बन जाता है। इसके साथ ही कुकर में चीजें अच्छे से गल भी जाती है।
कुकर में भोजन भले ही जल्दी पक जाता है, लेकिन इसमें पका खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। कुकर में पके भोजन को खाने से कई नुकसान झेलने पड़ सकते है।
प्रेशर कुकर में खाना पकाने से पोषक तत्व खत्म हो जाता है। दरअसल, खाना अधिक तापमान पर गर्म होता है और खाद्य पदार्थ में मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
कुकर में पके भोजन को खाने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। पेट के लिए कुकर का खाना अनहेल्दी माना जाता है।
कुछ लोगों को रोजाना सुबह मल त्याग करने में परेशानी होती है। इसके पीछे कुकर में पके भोजन को खाना हो सकता है।
सेहत के लिए एल्यूमीनियम के बर्तन में भोजन करना अच्छा नहीं माना जाता है और प्रेशर कुकर अधिकांश एल्यूमीनियम के ही होते है।
प्रेशर कुकर में बनाते हैं, तो इससे एक्रिलामाइड नामक रसायन बनता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है।
लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ