हिंदू धर्म के सभी त्योहारों में दिवाली को ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पर्व के दौरान देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश और देवता कुबेर की पूजा करना शुभ होता है।
दीपावली के त्योहार पर कुछ चीजों को करने की मनाही भी होती है। आइए जान लेते हैं कि बड़ी दिवाली के दिन किन कार्यों को करने से बचना चाहिए।
कुछ लोग जानकारी के अभाव में दिवाली पर बाल कटवा लेते हैं। हालांकि, धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करना सही नहीं होता है।
दिवाली के दिन बाल कटवाने से माता लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं। ऐसे में संभावना है कि आपको दीपावली की पूजा का भी लाभ न मिलें।
दिवाली के त्योहार पर नाखून काटना भी शुभ नहीं होता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आर्थिक नुकसान का खतरा बना रहता है।
दरअसल, दिवाली का दिन शुभ होता है और इस दिन बाल कटवाना, नाखून काटना सही नहीं होता है। कुछ लोग दीपावली के दिन शेविंग कर लेते हैं, लेकिन ऐसा भी करने से बचना चाहिए।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि दिवाली के दिन बाल और नाखून काटने का नकारात्मक प्रभाव जीवन पर पड़ता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए इन कार्यों को न करें।
कुछ महिलाएं भी दीपावली के दिन बालों को ट्रिम करती हैं और नाखूनों को भी काट लेती हैं। हालांकि, आपको ये सभी कार्य दिवाली से पहले ही निपटा लेने चाहिए।