केसर वाला दूध पीने के नुकसान


By Arbaaj16, Oct 2024 09:40 AMnaidunia.com

अक्सर शारीरिक समस्याएं होने पर लोग केसर वाला दूध पीने की सलाह देते है, लेकिन क्या इसके नुकसान के बारे में पता है?

केसर वाला दूध

यह दूध कई समस्याओं में फायदेमंद होता है, तो कई समस्याओं में नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते है किन लोगों को इसका दूध नहीं पीना चाहिए।

लो हो सकता है ब्लड प्रेशर

यदि अधिक मात्रा में केसर वाला दूध पीते है, तो ब्लड प्रेशर अचानक से लो हो सकता है। लो बीपी वालों को केसर वाला दूध नहीं पीना चाहिए।

दिल के रोगी न पिएं

अगर आप दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे है, तो केसर वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। केसर का दूध समस्या को बढ़ा सकता है।

उल्टी और सिरदर्द की समस्या

ज्यादा मात्रा में केसर वाला दूध पीने से उल्टी और सिरदर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इसलिए, सीमित मात्रा में पिएं।

शरीर में एलर्जी की समस्या

केसर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल शरीर में एलर्जी पैदा करता है। इसके इस्तेमाल से शरीर में एंटीजन को बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

इन समस्याओं में केसर वाला दूध पीने से परहेज करना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पोटेशियम रिच ये फूड्स खाएं, हाई बीपी की समस्‍या होगी कम