भारत में चाय के शौकीन काफी हैं। लोग सुबह और शाम चाय के अलावा खाना खाने के बाद भी चाय पीना पसंद करते हैं।
अगर आप खाना खाने के बाद चाय पीना पसंद करते हैं, तो सावधान हो जाए क्योंकि भोजन के बाद चाय पीने सेहत के लिए खराब हो सकता है।
अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद चाय को पीते है, तो शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, भोजन करने के बाद पाचन उसको पचाता है, लेकिन उसी दौरान चाय पीने से पाचन प्रक्रिया बाधित हो जाती है।
यदि कोई व्यक्ति भोजन के बाद चाय को पीता है, तो एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते है क्योंकि चाय पीने से एसिडिटी होने लगती है।
अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज है, तो भूलकर भी भोजन करने के बाद चाय का सेवन न करें वरना इसका प्रभाव ब्लड प्रेशर पर पड़ सकता है।
भोजन करने के तुरंत बाद चाय पीने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है इसलिए चाय पीने से परहेज करना चाहिए।
भोजन करने के तुरंत बाद चाय न पिएं। अगर आप चाय पीना चाहते है, तो भोजन करने के कम से कम 1 घंटे बाद पीएं।
भोजन के तुरंत बाद चाय का सेवन बिना सेहत के लिए बुरा माना जाता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ