लीची एक रसीला फल है, जो काफी स्वादिष्ट होता है। यह छोटे से आकार वाला फल गर्मी के मौसम में मिलता है। इसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए।
गर्मी में लीची का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन खाली पेट नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं कि खाली क्यों लीची क्यों नहीं खानी चाहिए।
खाली पेट लीची का सेवन बच्चों को खासकर नहीं खिलाने चाहिए। बच्चों के लिए खाली पेट लीची खाना बहुत नुकसानदायक होता है।
खाली पेट लीची खाने से शरीर का ब्लड शुगर अचानक से गिरता है। इससे दिमाग और शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाती है।
पोषण की कमी से जूझ रहे बच्चों को भी खाली पेट लीची नहीं खानी चाहिए। लीची शरीर का ग्लूकोज स्तर गिरता है, जिसका दिमाग और लिवर पर असर पड़ता है।
खाली पेट लीची का सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में पेट में दर्द और एसिडिटी हो सकती है।
लीची का सेवन खाली पेट न करके आप नाश्ते के समय या दोपहर में कर सकते हैं। यह दोनों ही समय लीची खाने के लिए सही माने जाते हैं।