किशमिश खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। किसी बीमारी में डॉक्टर से बिना पूछे किशमिश नहीं खाना चाहिए।
किशमिश वैसे तो फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन स्वास्थ्य को अच्छी शेप में रखता है। अगर आप ज़रूरत से ज़्यादा किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन खराब होता है।
किशमिश में चीनी और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, यह प्राकृतिक तौर से मीठी होती हैं। डायबिटीज से परेशान से लोगों को इसकी मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।
किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी होती है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं, तो आपको किशमिश का सेवन कम ही करना चाहिए।
ज्यादा किशमिश खाने से सांस संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। इस समस्या से बचने के लिए किशमिश का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
किशमिश के ज्यादा सेवन से स्किन में एलर्जी होने के साथ रैशेज की समस्या हो सकती हैं। कई बार किशमिश ज्यादा खाने से स्किन में खुजली भी हो सकती है।
किशमिश पेट के लिए अच्छा मानी जाती है, लेकिन अगर इसकी ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंच जाए तो अपच और पेट को खराब कर सकती है। उल्टी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इन लोगों को ज्यादा किशमिश खाने से बचना चाहिए। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM