कई लोगों को लंबे नाखून रखने का शौक होता है, खासतौर पर महिलाओं में शौक ज्यादा देखने को मिलता है। लंबे नाखून देखने में भले ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगते हैं पर यह आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकते हैं। चलिए जानते हैं लंबे नाखून के नुकसान क्या हैं।
लंबे नाखूनों को रखने के कारण पिनवॉर्म इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, पिनवॉर्म सफेद और पतले रंग के कीड़े होते हैं, जो नाखून के माध्यम से आपके पट तक पहुंच सकते हैं।
छोटे नाखून के मुकाबले लंबे नाखून जल्दी टूटते हैं। इससे आपको दर्द का सामना करना पड़ सकता है। कई बार तो नाखून टूटने के कारण खून भी निकल सकता है।
लंबे नाखूनों में आसानी से गंदगी, धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाती है, जो बार-बार हाथ के धोने से भी नहीं निकलती है। इससे इंफेक्शन और पेट की बीमारियां हो सकती हैं।
आपको जानकर भले ही हैरानी हो लेकिन आपके लंबे नाखून के शौक के कारण आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। नाखून में जमे जर्म्स बैक्टीरिया इसका कारण हो सकते हैं।
अगर आप लंबे नाखून का शौक रखते हैं और आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको नाखून को काट कर छोटे रखने चाहिए। दरअसल, इसके कारण इंफेक्शन हो सकता है।
लंबे नाखून के कारण टाइपिंग, कपड़े पहनने या बटन लगाने जैसे रोजमर्रा के कामों में परेशानी हो सकती है।
लंबे नाखून रखने के 6 नुकसान। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com