रात में जूठे बर्तन न धोने से होते है ये 6 बड़े नुकसान


By Arbaaj20, Aug 2023 12:44 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

रात को जूठे बर्तन न धोना वास्तु शास्त्र में अशुभ बताया गया है। ऐसा करने से आपको बड़े नुकसान उठाने पड़ सकते हैं।

नुकसान

अगर आप भी रात को खाना खाने के बाद सुबह धोने के लिए बर्तनों को छोड़ देती है, तो जान लीजिए इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

वास्तु दोष

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात को बर्तन को न धोने से आपके घर में वास्तु दोष लग सकता है और चारों ओर से परेशानियां आ सकती हैं।

मां लक्ष्मी नाराज

यदि आप रात को बर्तन धोए बिना हो जाते है, तो धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो सकती है और धन का नुकसान भी हो सकता है।

विवाद

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप रात में बर्तनों को धोकर नहीं सोते है, तो परिवार के सदस्यों के बीच विवाद पैदा हो सकते है।

सुख-शांति खत्म

रात को बर्तन न धोने से घर से सुख-शांति खत्म हो सकती है इसलिए रोजाना रात के बर्तनों को धोकर ही सोए, ताकि घर में सुख-चैन बना रहे।

दरिद्रता का वास

वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में बर्तन न धोने से घर में दरिद्रता का वास होता है, जिसकी वजह से धन का नाश हो सकता है।

सेहत पर असर

मान्यताओं के अनुसार अगर आप रात को बर्तनों को नहीं धोते है, तो इसका असर परिवार के सदस्यों पर बुरा पड़ सकता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी और खबरों के लिए जुड़े रहे naidunia.com के साथ

घर में बांसुरी रखने के फायदे