Vitamin E की कमी से शरीर में होने वाले नुकसान


By Arbaaj14, Feb 2025 06:33 PMnaidunia.com

शरीर के लिए हर एक विटामिन जरूरी होता है। किसी भी विटामिन की कमी होने से शरीर में बदलाव नजर आने लगते है। आइए जानते हैं कि विटामिन ई की कमी से क्या नुकसान होते हैं?

विटामिन ई से नुकसान

अगर आपको लगता हैं कि विटामिन ई की कमी से केवल बालों को नुकसान होता है, तो आप गलत है। विटामिन ई के कारण कई सारी समस्याएं हो सकती है।

कमजोर होती है मांसपेशियां

शरीर में विटामिन ई की कमी होने से मांसपेशियों में कमजोर आने लगती है। यह एक सामान्य लक्षण माना जाता है।

आंखों को नुकसान

आंखों के लिए विटामिन ई फायदेमंद होता है, लेकिन इसकी कमी होने से आंखों को नुकसान हो सकता है। दरअसल, विटामिन ई की कमी से आंखों का रेटिना और डिजेनरेशन पतला हो जाता है।

नर्वस सिस्टम की प्रक्रिया बाधित

शरीर में विटामिन ई की कमी होने से सेंट्रल नर्वस सिस्टम की प्रक्रिया भी बाधित हाे सकती है। इससे आपका नर्वस सिस्टम सही तरीके से कार्य करने में असमर्थ होता है।

रेड ब्लड सेल्स में कमी

विटामिन ई की कमी होने से रेड ब्लड सेल्स की कमी होने लगती है। रेड ब्लड सेल्स से हीमोग्लोबिन की मदद से शरीर के अन्य हिस्सों में ऑक्सीजन सप्लाई करता है।

बाल होते हैं कमजोर

शरीर में विटामिन ई की कमी होने से सिर के बाल कमजोर होने लगते हैं। साथ ही, आपके मोटे बाल पतले भी हो सकते हैं।

विटामिन-ई फूड्स

विटामिन-ई की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में कुछ फूड्स शामिल करने चाहिए। जैसे कि बादाम, अखरोट, कद्दू, पालक, ब्रोकली और मेथी के पत्ते।

विटामिन ई की कमी होने से ये सभी समस्याएं हो सकती हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Fatty Liver के लिए अमृत है यह देसी चाय