बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती किसी पहचान की मोहताज नहीं। दिव्या एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली थी। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर दिलों पर राज करती थी।
दिव्या ने केवल 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कम समय में ही कई बेहतरीन फिल्में की हैं। अगर आप भी उनके फैन हैं, तो आपको उनकी ये 5 फिल्में जरूर देखनी चाहिए।
साल 1992 में आई फिल्म दीवाना में शाहरुख खान, ऋषि कपूर और दिव्या भारती मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दिव्या की मासूमियत और शानदार एक्टिंग देखने लायक है।
साल 1992 में आई इस फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। गोविंदा और दिव्या भारती की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
साल 1993 में आई फिल्म रंग एक इमोशनल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें दिव्या भारती का किरदार बहुत पॉपुलर हुआ था। यह उनकी आखिरी फिल्मों में से एक थी।
साल 1992 में आई फिल्म बलवान एक्शन और रोमांस का शानदार मेल थी। दिव्या भारती और सुनील शेट्टी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था।
साल 1992 में आई फिल्म दिल का क्या कसूर म्यूजिकल रोमांस से भरपूर थी। दिव्या भारती की मासूमियत और स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे खास बना दिया था।
दिव्या भारती की वो फिल्में, जिसे एक बार जरूर देखना चाहिए। इसी तरह की मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com