राशिफल: दिवाली बाद बरसेगा छप्पड़ फाड़ धन


By Arvind Dubey2022-09-27, 13:26 ISTnaidunia.com

दिवाली के 2 दिन बाद होगा ऐसा

इस बार की दिवाली कुछ राशि वालों के लिए बहुत खास होने जा रही है। 24 अक्‍टूबर, दिवाली के 2 दिन बाद ग्रह गोचर होने जा रहा है। 26 अक्‍टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए किन पर होगी कृपा

मिथुन राशि वालों की शुभ दिवाली

बुध के तुला राशि में प्रवेश से मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस में नए करार होंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। पुरानी समस्याएं खत्म होंगी।

कर्क राशि: रुका पैसा मिलेगा

बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों को मालामाल कर देगा। रुका धन प्राप्त होगा। जहां से उम्मीद नहीं है, वहां से आर्थिक लाभ होगा। घर परिवारक में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि वाले होंगे मालामाल

इस राशि परिवर्तन से सिंह राशि वालों पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनेगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। कामकाज में अपार सफलता मिलेगी। व्‍यापार में उम्मीद से बढ़ाकर लाभ होगा।

धनु को नहीं होगी धन की कमी

दिवाली के बाद धनु राशि वालों की धन की कमी दूर होने वाली है। वास्तव में बुध का राशि परिवर्तन इनके लिए सफलता के रास्ते खोल देगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, सफलता मिलेगी।

मकर राशि को करियर में उड़ान

बुध का गोचर मकर राशि वालों को करियर में तरक्की देगा। जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उनके लिए शानदार मौका है। ननई जॉब का ऑफर मिल सकता है। इनकम बढ़ेगी तो सम्‍मान भी बढ़ेगा।

बुध कन्या राशि में मार्गी 02 अक्टूबर को, जानें मेष राशि वालों पर असर