हिंदू धर्म में दिवाली का त्यौहार हर्षोल्लास का पर्व होता है। आइए जानते है दिवाली की तैयारी के दौरान आपको अपने घर में कौन-सा पेंट लगवाना चाहिए।
दिवाली का त्यौहार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रभु श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है।
दिवाली के पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते है। साथ ही, घर को और आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन करना चाहिए। घर का रंग-रोगन न सिर्फ घर को खूबसूरत बनाता हैं बल्कि उसे नया और शुद्ध करता है।
दिवाली पर घर में पेंट लगाने से और साफ-सफाई रखने से घर में मां-लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन घर में पेंट कराने के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए।
घर की दीवारों पर किए गए रंगों में अपनी एक अलग ऊर्जा दिखती है। वास्तु के अनुसार, दिवाली के दौरान शुभ और मंगलकारी रंगों का चुनाव करना चाहिए।
अमावस्या के दिन दिवाली होने की वजह से नेगेटिव एनर्जी अधिक फैलती है। ऐसे में रंगों के प्रयोग से सकारात्मकता आती है।
नकारात्मक शक्तियों को घर में आने से रोकने के लिए हल्के रंगों का प्रयोग किया जाता है। घर में पेंट कराने के लिए हल्का नीला, हल्का नारंगी, पीला, गुलाबी और सफेद आदि रंगों का प्रयोग किया जाता है।
देवी लक्ष्मी को लाल रंग अति प्रिय माना जाता है। यह प्रेम का प्रतीक भी होता है, हालांकि यह रंग कराना शुभ नहीं माना जाता है। सिर्फ पूजा में ही लाल रंग का प्रयोग किया जाता है।