दीपावली के दिन सभी अपने घर में मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पूजा करते हैं। इस दौरान कुछ नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है।
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, घर की सुख-शांति भी बरकरार रहती है।
इस बारे में सभी जानते हैं कि दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा की जाती है। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि दीपावली पर भगवान कुबेर की पूजा भी करनी चाहिए।
मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। वहीं, भगवान कुबेर को धन का देवता माना जाता है। इस वजह से लक्ष्मी के साथ उनकी पूजा की जाती है।
माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की तरह ही विधि विधान से देवता कुबेर की पूजा करनी चाहिए। दिवाली की पूजा के समय भगवान कुबेर की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं।
देवता कुबेर की फूल अर्पित करें और चंदन, दीप से पूजा करें। इस दौरान आप कुबेर मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि कुबेर भगवान की मूर्ति को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आर्थिक तंगी से राहत पाने के लिए कुबेर देवता की पूजा की जाती है।
पूजा करने के साथ ही, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और देवता कुबेर को मिठाई या लड्डू का भोग लगाएं। इससे दोनों को प्रसन्न किया जा सकता है।