दिवाली की रात करें ये आसान उपाय, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान


By Sahil08, Nov 2023 12:52 PMnaidunia.com

दिवाली 2023

दीपावली के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होत है। इस साल दिवाली 12 नवंबर यानी रविवार को मनाई जाएगी।

दिवाली के उपाय

दिवाली के दिन धन के देवी लक्ष्मी की पूज की जाती है। इस दिन कुछ आसान उपाय करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है।

गुलाब अर्पित करें

दिवाली के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें और धूप भी जलाएं।

गन्ना करें अर्पित

धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी को गन्ना भी प्रिय होता है। धन की देवी की कृपा हासिल करने के लिए दीपावली पूजा में उन्हें गन्ना अर्पित करें।

तरक्की के लिए उपाय

रोजगार में तरक्की के लिए भी आप दिवाली की रात एक उपाय कर सकते हैं। दीपावली पूजा के दौरान माता लक्ष्मी पर चने की दाल छिड़कें और बाद में इस दाल को पीपल के पेड़ पर चढ़ा दें।

पीपल के पास दीपक जलाएं

दिवाली की रात पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

फिटकरी का उपाय

व्यापार में बढ़ोतरी के लिए दिवाली की रात आप फिटकरी का उपाय कर सकते हैं। इसके लिए फिटकरी का टूकड़ा लें और उसे पूरी दुकान में चारों तरफ घुमाएं।

तुलसी के पास दीपक

धनतेरस से लेकर भाई दूज के पर्व तक तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इससे आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिवाली पर बनेगा गजकेसरी योग, इन राशियों पर होगी धन की देवी की कृपा