दीपावली के पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है। सवाल खड़ा होता है कि किस दिशा में बैठकर उनकी पूजा करना ज्यादा शुभ होता है।
वास्तु शास्त्र में पूजा करने की शुभ दिशा का उल्लेख मिलता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो वास्तु में बताई गई दिशाओं के अनुसार पूजा करें।
मां लक्ष्मी की पूजा पाने के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में उनकी मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद इसी कोने में बैठकर उनकी पूजा करें।
दीपावली के दिन उत्तर दिशा की ओर बैठकर भी मां लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए पूर्व दिशा को भी शुभ माना जाता है। दरअसल, इस दिशा को ज्ञान और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।
दिवाली के खास मौके पर घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बैठकर भी पूजा करनी चाहिए। माना जाता है कि यह दिशा धन का प्रतिनिधित्व करती है।
इन चारों दिशा में बैठकर पूजा करने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं। इतना ही नहीं, घर में धन-धान्य की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना बिल्कुल भी संभव नहीं है।