2024 में दिवाली कब है? जानें पंचांग के अनुसार सही तारीख


By Sahil23, Oct 2024 12:08 PMnaidunia.com

दिवाली कब है?

इस बार दीपावली की तिथि को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल है। चलिए जानते हैं कि 31 अक्टूबर या 1 नवंबर दिवाली का पर्व कब मनाया जाएगा।

31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दिवाली

हिंदू पंचांग के मुताबिक, अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर से हो रही है और 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक अमावस्या रहेगी। खैर, उदय तिथि के दिन ही दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जो 31 अक्टूबर को है।

दिवाली पूजन का शुभ मुहूर्त

31 अक्टूबर को दीपावली की पूजा शुभ मुहूर्त में करें। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, पूजा का शुभ समय शाम को 5 बजे लेकर रात के 10 बजे तक है।

शुभ मुहूर्त में ही करें पूजा

मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुभ मुहूर्त को उत्तम माना जाता है। इस दौरान पूजा नहीं करेंगे तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त नहीं होता है।

छोटी दिवाली कब है?

30 अक्टूबर को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन शाम के समय मुख्य द्वार के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

गोवर्धन पूजा का दिन

2 नवंबर के दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी। हालांकि, 1 नवंबर के दिवाली या कोई अन्य त्योहार नहीं मनाया जाएगा।

भाई दूज का त्योहार

3 नवंबर के दिन भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि करना संभव नहीं है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दिवाली पर चौमुखी दीपक जलाने से क्या होता है?