Diwali Decoration: मां लक्ष्मी हो जाएंगी प्रसन्न, बस ऐसे करें घर की सजावट


By Sahil02, Nov 2023 06:34 PMnaidunia.com

दिवाली 2023

भगवान श्रीराम के अयोध्या वापसी की खुशी में दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर यानी रविवार को है।

दिवाली डेकोरेशन

दीपावली के त्योहार को मनाने से पहले सभी घर की साफ-सफाई करते हैं। वहीं, दिवाली के दिन घर की डेकोरेशन भी अच्छे से की जाती है।

मां लक्ष्मी

धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी हमेशा साफ-सफाई वाली जगह पर ही वास करती हैं। इस वजह से भी दीपावली पर सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।

वास्तु के नियम

इस दीपावली देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हुए घर की सजावट करें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में धन की देवी प्रवेश करती हैं।

घर से फेंक दें ये चीजें

दिवाली से पहले घर से कुछ चीजों को फेंक देना चाहिए। उन चीजों को समय रहते घर से बाहर कर देना चाहिए, जो उपयोग के लायक न हो।

मुख्य द्वार की डेकोरेशन

घर के मुख्य द्वार की अच्छे से सफाई कर लें। इसके बाद दरवाजे पर स्वास्तिक और लक्ष्मी जी के चरण वाले चिन्ह लगाएं। इसके अलावा दरवाजे को सजाने के लिए पत्तों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

इस दिशा को करें साफ

ईशान कोण की अच्छे से सफाई कर लें। बता दें कि पूर्व और उत्तर दिशा जहां पर मिलती हैं, उसे ही घर के ईशान कोण के नाम से जाना जाता है।

दीपावली पूजा

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते समय भी वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन तमाम बातों का ध्यान रखने से धन की देवी को प्रसन्न करने में मदद मिल सकती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Diwali 2023: घर में लाएं श्री लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, भर जाएगा खजाना