हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस साल दीपावली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा।
बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी दिवाली का जश्न दिखाया जा चुका है। त्योहार के मौके पर आप इन फिल्मों को देख भी सकते हैं।
शाह रुख खान की फिल्म ‘मोहब्बतें’ में दीपावली के दीयों से माहौल जगमगाया नजर आया है। इस फिल्म को भी दीपावली के मौके पर देखा जा सकता है।
फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' में भी एक दृश्य दिवाली से जुड़ा दिखाया गया है। दरअसल, दिवाली के मौके पर ही शाह रुख अपने घर वापिस लौटते हैं।
पॉपुलर फिल्म 'तारे जमीन पर' में भी दिवाली का त्योहार सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला है।
फिल्म 'आयशा' में सोनम कपूर अपने परिवार वालों के साथ दिवाली का जश्न मनाती हैं। दिवाली के त्योहार की रौनक देखने के लिए भी इस फिल्म को देख सकते हैं।
फिल्म 'चाची 420' में भी दिवाली के कई सीन दिखाए गए हैं। वीकेंड पर भी आप इस फिल्म का लुफ्त उठा सकते हैं।
संजय दत्त स्टारर फिल्म 'वास्तव' में भी दिवाली के त्योहार का जिक्र देखने को मिलता है। दिवाली के मौके पर ही अभिनेता अपना पॉपुलर डायलॉग 50 तोला बोलते हैं।