दिवाली पर पूजा के लिए क्या है सही मुहूर्त? जानें


By Prakhar Pandey09, Nov 2023 12:31 PMnaidunia.com

दिवाली का मौसम

दिवाली का मौसम उमंग और उत्साह से भरा हुआ होता है। आइए जानते हैं दिवाली पर पूजा के लिए सही मुहूर्त क्या है?

कार्तिक अमावस्या

दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाएगा। कार्तिक तिथि पर 12 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से अगले दिन 2 बजकर 42 मिनट पर रहेगी।

दिवाली प्रदोष काल

प्रदोष काल और महानिशीथ काल व्यापिनी अमावस्या में दिवाली मनाई जाएगी। इसमें प्रदोष काल का खास महत्व होता है।

प्रदोषकाल का महत्व

ज्योतिश शास्त्र में प्रदोष काल दिवाली पूजा के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

कब है प्रदोषकाल?

प्रदोष काल का समय शाम 5 बजकर 11 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त के बीच लक्ष्मी-गणेश पूजा एवं खाता पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5.27 से 7.23 के बीच वृष लग्न में रहेगा।

वृश्चिक लग्न

वृश्चिक लग्न में गणेश-लक्ष्मी की पूजा और खाता पूजन का समय 6.41 से लेकर 8.58 तक वृश्चिक लग्न, रात में 11.55 से 2.09 तक सिंह लग्न और दोपहर 12.51 से 2.22 तक कुंभ लग्न में पूजा की जा सकती है।

सिद्ध मुहूर्त

दिवाली का पूजन सिद्ध मुहूर्त में किया जाता है। इस दिन पूजन करने से विशेष कार्यों में सफलता मिलती है। दिवाली के दिन शाम को गोाशाला, बावड़ी, कूप, मंदिर में दीपदान करना चाहिए।

व्यापारी वर्ग

दिवाली के दिन व्यापारी वर्ग को अपने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए और अपने खजाने को भरा रखने के लिए लक्ष्मी- कुबेर की पूजा करनी चाहिए। इस दिन लक्ष्मी चालीसा आदि का भी जाप करना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

धनतेरस पर 59 साल बाद बनेगा शुभ संयोग, 5 राशियों को होगा धन का लाभ