जिस घर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाता है। वहां मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
दिवाली पर घर को रंगोली, फूलों और दीयों से सजाएं। मां के स्थायी निवास के लिए घर के मुख्य द्वार को अच्छे से साफ रखना चाहिए।
सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सुबह-सुबह घर के बाहर सफाई करें। साथ ही मुख्य द्वार के पास चप्पल न उतारें।
दिवाली की रात पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है।
दिवाली की रात घर के हर कोने में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है और भूत-प्रेत से छुटकारा मिलता है।