दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से क्या होता है? जानें


By Prakhar Pandey10, Nov 2023 05:56 PMnaidunia.com

दिवाली का पर्व

दिवाली का पर्व बेहद खास होता है। आइए जानते हैं इस दिन मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से क्या होता है।

दीये का महत्व

दीये को दिवाली पर जलाने से घर में रोशनी होती है। घर के कोने-कोने में दिवाली के दिन दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।

आती है खुशहाली

दिवाली के दिन दीपक जलाने से घर में खुशहाली और समृद्धि आती है। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां-लक्ष्मी के आगमन पर वे बेहद प्रसन्न होती हैं।

दूर होगी नकारात्मकता

दिवाली वाले दिन मेन डोर पर दीया जलाने से नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही, घर में सकारात्मक माहौल भी बना रहता है।

वास्तु दोष

मेन डोर पर दीया जलाने से वास्तु दोष दूर होता है। वास्तु दोष होने के चलते घर की बरकत पर भी बुरा असर पड़ता है।

धन लाभ

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से मां-लक्ष्मी घर में पधारती है और धन की कमी को दूर करती है। इस दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व होता है।

कर्ज मुक्ति

कर्ज मुक्ति के लिए दिवाली के दिन मुख्य द्वार पर याद से दीपक जलाना चाहिए। मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से पुराने कर्ज भी खत्म होते है।

राहु होंगे शांत

मेन डोर पर दिवाली के दिन दीपक जलाने से कुंडली में मौजूद राहु के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस छोटे से उपाय से भी राहु को शांत किया जा सकता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छोटी दिवाली के दिन तिल से करें स्नान, बनेंगे बिगड़े काम