रोजाना पूजा करने से पहले जरूर करें 5 काम


By Ram Janam Chauhan17, Feb 2025 04:57 PMnaidunia.com

रोजाना पूजा करने पहले अगर आप ये 5 काम करते हैं, तो इससे ईश्वर की कृपा प्राप्त हो सकती है। आइए जानते हैं, पूजा को असरदार और सफल बनाने के लिए क्या करना चाहिए-

पूजा करने से पहले स्नान करें

किसी भी देवी-देवता की पूजा करने से पहले स्नान करें, साफ वस्त्र धारण करें और इसके बाद ईश्वर की पूजा करें।

पूजा करने से पहले पूजा सामग्री तैयार करें

पूजा के दौरान बार-बार उठना अशुभ होता है। ऐसे में पूजा करने से पहले दीपक, फूल, जल, प्रसाद और अन्य समाग्रियों को इकट्ठा कर लें।

पूजा करने से पहले मंदिर साफ करें

पूजा करने से पहले मंदिर या पूजा स्थल को साफ करना चाहिए। साथ ही, मूर्तियों को जल से साफ करें। इसके बाद पूजा कर सकते हैं।

पूजा करने से पहले मन शांत करें

पूजा करने से पहले कुछ मिनट ध्यान कर सकते हैं, इससे मन शांत होता है। मन शांत करने के लिए प्राणायाम करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

पूजा करने के लिए किस दिशा में बैठें?

पूजा करने से पहले मुख को उत्तर या पूर्व दिशा की ओर कर बैठें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ईश्वर जल्दी प्रसन्न हो सकते हैं।

इन कामों को भूलकर ना करें

पूजा करने के दौरान ध्यान ना भटकाएं, भोजन करने के बाद पूजा ना करें और तामसिक चीजों का सेवन करने के बाद पूजा करने से बचें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

महाशिवरात्रि पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?