अगर आप गर्मियों के मौसम में फ्रिज को लंबे समय तक बंद रखते हैं, तो इससे बदबू आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इन घरेलू उपायों को करने से बदबू दूर हो सकती है।
फ्रिज को भीतर से साफ करने पर बदबू की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है। इसे साफ करने के लिए पानी और साबुन इस्तेमाल कर सकते हैं।
नींबू के ताजे टुकड़ों को रखने से दुर्गंध को कम कर सकते हैं। इसलिए, 1-2 नींबू के टुकड़ों को काटकर रख सकते हैं।
अगर आप फ्रिज में बेकिंग सोडा रखते हैं, तो इससे बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, बेकिंग सोडा को करीब 1-2 महीने में बदलें।
अगर आप एक कटोरी में ताजा कॉफी पाउडर रखते हैं, तो इससे फ्रिज में मौजूद बदबू कम करने में सहायता मिल सकती है।
फ्रिज हर हफ्ते चेक करें कि रखी हुईं सब्जियां, भोजन और अन्य चीजें खराब तो नहीं हो रही हैं। ऐसा हो तो उन चीजों को तुरंत साफ करें।
अगर आप इन 5 उपायों को फॉलो करते हैं, तो इससे फ्रिज में मौजूद बदबू को कम करने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com