22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक इस साल चैत्र नवरात्रि मनाई जाएगी। इस दौरान तामसिक भोजन न करें, खाने में प्याज और लहसुन का बिल्कुल भी प्रयोग न करें।
नवरात्रि के 9 दिन व्रत रखने वाले जातक भूलकर भी अपने बाल और दाढ़ी- मूंछ न कटवाएं। नवरात्रि के दौरान मुंडन करवाना भी अशुभ माना जाता हैं।
अगर आप नवरात्रि में घर में कलश स्थापना कर रहें हैं तो इस दौरान घर को खाली छोड़कर बाहर न जाएं।
नवरात्रि में 9 दिन व्रत रखने वाले जातकों को धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
इन 9 दिनों में व्रत रखने वाले लोग सिर्फ फलाहार का ही सेवन करें। व्रत रखने वाले लोग सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, सेंधा नमक, फल, और मखाना, मूंगफली भी खा सकते हैं।
9 दिन के व्रत के दौरान इस बात का खास ख्याल रखें कि आप अनाज जैसे कि दाल, चावल, रोटी और नमक न खाएं।
अगर आप मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं तो इन 9 दिनों में आप घर में इसे न लाएं। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता हैं।
नवरात्रि के दौरान अपने घर में साफ-सफाई रखें और खुद भी साफ कपड़े पहने। इसके अलावा व्रत रखने वाले जातक देवी मां की पूजा भी जरूर करें।