हिंदू मान्यताओं के अनुसार झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है, घर की सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है।
झाड़ू का गलत तरीके से प्रयोग करने से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और झाड़ू खरीदते समय शुभ मुहूर्त और दिन का ध्यान रखना चाहिए।
आइए जानते हैं किस दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है इसलिए इस दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए।
शनिवार के दिन झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए, इससे धन की हानि हो सकती है क्योंकि यह दिन शनिदेव को समर्पित है।
शुक्ल पक्ष में कभी भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए, इस दिन झाड़ू खरीदना अपशकुन का संकेत माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार गुरुवार, शुक्रवार के दिन झाड़ू नहीं फेंकनी चाहिए, जिससे आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन या ग्रहण के बाद पुरानी झाडू को फेंकना शुभ माना जाता है।