दही से साथ कभी ना खाएं ये चीजें, सेहत को होगा नुकसान


By Shailendra Kumar24, Apr 2023 07:42 PMnaidunia.com

फायदेमंद है दही

गर्मियों में दही का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे अलग-अलग सब्जियों और फलों के साथ मिलाकर भी खाया जाता है।

विरुद्ध आहार

लेकिन दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए आयुर्वेद में इन्‍हें 'विरुद्ध आहार' कहा जाता है।

दूध

दही में दूध मिलाकर खाना ठीक नहीं होता। इससे डाइजेशन खराब हो सकता है और एसिडिटी हो सकती है।

प्याज

आयुर्वेद में दही और प्याज का मेल विरुद्ध आहार की श्रेणी में रखा गया है। इन्हें साथ खाने से एलर्जी, उल्टी, गैस आदि हो सकता है।

तली-भुनी चीजें

ऑयली खाने के साथ दही के सेवन से शरीर को दही के पोषक तत्व नहीं मिल पाते। साथ ही पेट से जुड़ी समस्‍याएं होती हैं।

आम

आम की तासीर गर्म होती है, जबकि दही ठंडा होता है। इन दोनों को साथ में खाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

मछली

मछली के साथ भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे अपच, गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या हो सकती है।

खट्टे फल

दही में पहले से ही खट्टापन होता है। इसके साथ खट्टे फल खाने से पाचन संबंधी गड़बड़ियां होती हैं।

गर्मी में कपड़ों की एलर्जी से मिलेगी राहत, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे