गर्भावस्था में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, बढ़ सकता है गर्भपात का खतरा


By Ravindra Soni02, Jun 2023 09:23 PMnaidunia.com

लें संतुलित, पौष्टिक आहार

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक चीजें खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ फल व सब्जियां गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए इनका सेवन न करें।

कच्चा पपीता

कच्चे पपीते में लेक्टेस की मात्रा मौजूद होती है। लेक्टेस भ्रूण को नष्ट कर सकता है। अत: इसके सेवन से बचें। गर्भावस्था में पपीते के सेवन से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है।

अनानास

अनानास के सेवन से प्रीमेच्योर यानी समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को अनानास का फल नहीं खाने की सलाह दी जाती है।

बैंगन

बैंगन में साइट हार्मोन पाया जाता है। इसके कारण कई बार महिलाओं को पीरियड्स हो जाते हैं और गर्भपात का खतरा होता है।

पत्ता गोभी

गर्भवती महिलाओं को पत्ता गोभी खाने से भी मना किया जाता है। क्योंकि पत्ता गोभी में कीड़े बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। इसे बच्चे के विकास के लिए सही नहीं माना गया है।

अंगूर

अंगूर में रेस्वेराट्रोल नामक तत्व होता है, जो मां के गर्भ में होने वाले खून के प्रवाह में बाधा बन सकता है। अत: गर्भवती महिलाओं को तीसरे महीने के बाद से अंगूर का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है।

अंडा

गर्भावस्था के दौरान अंडे के सेवन से भी बचना चाहिए। अंडे के सेवन से साल्मोनेला के संक्रमण का खतरा होता है। इससे उल्टी-दस्त हो सकते हैं।

Ayurveda: आयुर्वेद की मदद से मौसमी बीमारियों में ऐसे करें संक्रमण से बचाव