इस दिशा की ओर मुख करके न बनाएं खाना, वरना होगी धन हानि


By Ekta Sharma03, Apr 2023 04:57 PMnaidunia.com

रसोई घर का वास्तु

रसोई एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर परिवार के सभी सदस्यों के लिए भोजन बनता है यदि इस स्थान पर कोई दोष हो तो इसका प्रभाव खाना बनाने वाले के साथ ही पूरे परिवार पर पड़ता है।

रसोई में रखें दिशाओं का ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि रसोई में भोजन बनाते समय मुख सही दिशा में न हो तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सही दिशा

आइए जानें कि किस दिशा में मुख करके भोजन बनाना होता है अशुभ और किस दिशा में मुख करके भोजन बनाना सही रहता है।

उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी उत्तर दिशा की ओर मुख करके भोजन बनाना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिशा में मुख करके कभी भोजन नहीं बनाना चाहिए।

दक्षिण दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके भोजन नहीं बनाना चाहिए। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने वाले को हमेशा स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहती हैं।

पूर्व दिशा

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में मुख करके भोजन बनाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा में मुख करके भोजन बनाने से घर में किसी प्रकार से अन्न और धन की कमी नहीं होती है।

सुख-समृद्धि

पूर्व दिशा की ओर मुख करके खाना बनाने से घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

Mangalwar Upay: बनते काम बिगड़ रहे हैं तो मंगलवार को करें ये उपाय