इन दिनों में न कटवाएं अपने बाल, हो सकती है धन हानि


By Shailendra Kumar2023-04-28, 15:31 ISTnaidunia.com

देवताओं को समर्पित दिन

हिंदू धर्म में सातों दिन किसी ना किसी देवी-देवता और ग्रह को समर्पित होते हैं। कोई काम करने से पहले इनका विचार जरूर करना चाहिए।

किस दिन कटवाएं बाल?

शास्त्रों के अनुसार, व्यक्ति को सप्ताह में कुछ खास दिनों में बाल कटवाने से धन हानि और ग्रह दोष के योग बनते हैं।

सोमवार

शास्त्रों के अनुसार, सोमवार का दिन चंद्रमा से संबंधित है। इस दिन बाल कटवाने से मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मंगलवार

ये दिन भगवान हनुमान को समर्पित है। इस दिन बाल कटवाने से धन हानि के साथ बुद्धि का नाश हो सकता है।

बुधवार

बुधवार के दिन बाल कटवाना शुभ माना जाता है। इस दिन बाल कटाने से किसी भी तरह का दोष नहीं लगता है।

गुरुवार

यह दिन बृहस्पति देव और ग्रह को समर्पित है। इस दिन बाल काटने से बुद्धि का क्षय होता है और मान-सम्मान कम होता है।

शुक्रवार

शुक्र ग्रह को भौतिक सुख का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन बाल काटने से धन-धान्य की बढ़ोतरी होती है।

शनिवार

शनिवार के दिन बाल कटवाने से शनि ग्रह दोष लगता है। इससे आपको शारीरिक-मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रविवार

रविवार का दिन सूर्य ग्रह को समर्पित है। इस दिन बाल कटवाने से सुख-समृद्धि, मान-सम्मान पर बुरा असर पड़ सकता है।

जंगल सफारी: वन्यजीव के साथ प्राकृतिक सौंदर्य के ले आनंद