हिंदू धर्म में दान-पुण्य का विशेष महत्व है और इससे जीवन में कई लाभ प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि शाम के समय किन 4 चीजों का दान नहीं करना चाहिए-
कहा जाता है कि शाम के समय में दूध-दही का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती है क्योंकि दूध को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है।
शाम के समय में हल्दी का दान करने से बचना चाहिए। हल्दी को शुभ कामों में इस्तेमाल किया जाता है और इसका संबंध गुरु ग्रह से हैं।
माना जाता है कि शाम के समय में पैसों का दान करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है और पैसों की तंगी बढ़ती है।
मान्यता है कि शाम के समय किसी को भी नमक का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की तरक्की पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
शास्त्रों में बताया गया है कि शाम के समय में सुई का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसका प्रभाव सीधे आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
माना जाता है कि शाम के समय में तुलसी को स्पर्श करने की मनाही होती है। ऐसे में किसी को तुलसी का पौधा दान करते हैं तो इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।
शाम को इन 4 चीजों का दान करने से तरक्की रुक जाती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM