जरूरत से ज्यादा न पिएं दूध, हो सकती ये है बीमारियां


By Sandeep Chourey15, Sep 2023 02:45 PMnaidunia.com

सेहत के लिए फायदेमंद

आमतौर पर दूध को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। दूध में विटामिन-सी के अलावा लगभग सभी पोषक तत्व होते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

दूध में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन-ए, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाते हैं, लेकिन ज्यादा सेवन बीमार कर सकता है।

पाचन संबंधी समस्या

ज्यादा दूध पीने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है। पेट में सूजन, ऐंठन और दस्त जैसी समस्या हो सकती है। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध बढ़ाता है वजन

दूध में फैट बहुत अधिक होता है, इसलिए यह शरीर का वजन बढ़ाता है। यदि आप दुबला होना चाहते हैं तो दूध का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।

कील मुंहासे

दूध का ज्यादा सेवन करने से मुंहासों की समस्या हो सकती है। अधिक दूध पीने से हार्मोनल इम्बैलेंस हो सकता है। चेहरे पर एक्ने की समस्या हो सकती है।

प्रोस्टेट कैंसर

बहुत अधिक दूध पीने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा फैटी लिवर के मरीजों को भी ज्यादा दूध नहीं पीना चाहिए।

गाय का दूध फायदेमंद

गाय के दूध में फैट कम होता है, इसलिए यह भैंस के दूध की तुलना में ज्यादा फायदेमंद होता है। भैंस के दूध से एलर्जी हो तो गाय के दूध का सेवन करना चाहिए।

स्टैमिना बूस्ट करने के लिए क्या खाएं? जानें