हर चीज को खाने का एक सही समय होता है, अगर उसको गलत समय पर खा लें, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
भारत में लोग तीन समय भोजन करते है, लेकिन रात का खाना सबसे अहम होता है इसलिए कुछ चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।
रात को मसालेदार भोजन को खाने से परहेज करना चाहिए, वरना ऐसा करना आपकी नींद को छीन सकता है।
अक्सर कुछ लोग देर रात को चिप्स को खाना पसंद करते है, लेकिन इसको पचाने में काफी देरी होती है इसलिए इसका न खाएं।
रात को रेड मीट खाने से परहेज करना चाहिए। अगर रात को रेड मीट का सेवन करते है, तो पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
देर रात लोग शराब को भी शौक से पीना पसंद करते है, लेकिन ऐसा न करें। शराब सेहत के लिए बुरा होता है और रात को पीने से नींद गायब हो सकती है।
कैफीन को पीने से नींद दूर होती है, इसलिए रात में एक अच्छी नींद चाहते है, तो कैफीन को न पिएं।
फलों में नेचुरल शुगर पाया जाता है जिसको रात में जल्द पाचना मुश्किल होता है, इसलिए रात में सोते समय फलों को न खाएं।