सावन के महीने में भूलकर भी न खाएं ये चीजें


By Ekta Sharma01, Jul 2023 04:20 PMnaidunia.com

सावन का महीना

सावन का महीना काफी महत्वपूर्ण माना गया है। यह पवित्र महीना पूरी तरह से भगवान शिव को समर्पित माना गया है।

इस दिन से होगा शुरू

इस बार सावन का महीना 04 जुलाई से शुरू होने वाला है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा। इस बार सावन 59 दिनों के रहेगा।

न करें इन चीजों का सेवन

सावन के महीने में पूजा पाठ के साथ साथ अपने खानपान का विशेष ख्याल रखते हैं। इस पवित्र माह में कुछ चीजों का सेवन बिल्कुल निषेध माना जाता है।

बैंगन

सावन के महीने में बैंगन की सब्जी नहीं कहानी चाहिए बल्कि बैंगन से बनी हुई कोई भी डिश नहीं कहानी चाहिए। बैंगन को अशुद्ध सब्जी माना जाता है।

दही

सावन में दही का सेवन करने की भी मनाही होती है, लेकिन दही अगर ताजा हो तो इसका सेवन किया जा सकता है, अगर खट्टा और पुराना दही खाना सेहत के लिये हानिकारक हो सकता है।

प्याज-लहसुन

सावन के पवित्र महीने में प्याज और लहसुन का पूरी तरह से त्याग कर देना चाहिए। दरअसल इसे तामसिक माना गया है। इनका सेवन करने से पूजा-पाठ से मन विचलित हो सकता है।

पत्तेदार सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां पत्तेदार सब्जियों को खाने के भी परहेज करना चाहिए क्योंकि पत्तों में कीड़े पैदा हो जाते हैं और आप पर जीव हत्या का पाप लगता है इसलिए सावन में सभी पत्तेदार सब्जियों को थाली से दूर रखें।

मांसाहार

सावन के महीने में घर में पूजा पाठ चलता है इस दौरान मांस भूलकर भी घर न लाएं, इस दौरान मछली अंडे देती हैं उनको खाना भी पाप है और वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

Sun Transit: इन राशियों के लिए लकी होगा दिसंबर, किस्मत रहेगी मेहरबान