हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन-मिनरल की मात्रा बहुत अधिक होती है, लेकिन बारिश के मौसम में इन सब्जियों के सेवन में बहुत अधिक सावधानी रखनी चाहिए।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से दिमाग, दिल, किडनी, लिवर सहित सभी अंग स्वस्थ रहते हैं। इनमें कार्बोहाइड्रेट और वसा बिल्कुल नहीं होती है।
पालक और मेथी विटामिन-C, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-B, आयरन, कॉपर और जिंक से भरपूर होती है, लेकिन बारिश में इन सब्जियों के पत्तों पर काफी छोटे कीड़े होते हैं।
बरसात में पालक और मेथी खाने की गलती नहीं करना चाहिए। पत्तों पर मौजूद खतरनाक कीड़े दिमागी रूप से बीमार कर सकते हैं।
बारिश में चौलाई के पत्ते, मोरिंगा के पत्ते और अंबाड़ी के पत्ते की सब्जी खा सकते हैं। चौलाई कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, से भरपूर होती है।
अंबाडी महाराष्ट्र की एक खास सब्जी है, जो आजकल अधिकांश जगह उपलब्ध हो जाती है, इसके सेवन से भी विटामिन-C, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं।