रक्षाबंधन के दिन बहनों को न दें ये उपहार, रिश्ता होगा खराब  


By Ayushi Singh07, Aug 2024 02:52 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म के अनुसार हर साल सावन माह की पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई के हाथ पर राखी बांधती है। आइए जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन बहनों को न दें ये उपहार, रिश्ता होगा खराब  

न दें घड़ी

रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को घड़ी नहीं देना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घड़ी से इंसान का अच्छा और बुरा समय जुड़ा होता है, इसलिए घड़ी देने से बचना चाहिए।

न दें नुकीली चीजें

रक्षाबंधन के दिन नुकीली चीजें उपहार में देने से बचना चाहिए। इससे रिशतो पर बुरा असर पड़ता है। इसके साथ ही, जीवन में कभी -भी तरक्की नहीं होती है।

न दें चमड़े की चीजें

इस दिन बहनों को चमड़े से संबंधित चीजें देने से बचना चाहिए। इसका संबंध शनिदेव से है। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

न दें काले रंग की चीजें

इस दिन बहनों को काले रंग की चीजें देने से बचना चाहिए। इससे जीवन में नकारात्मकता का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दिन काले रंग के कपड़े पहनने से भी बचना चाहिए।

न दें जूते-चप्पल

 रक्षाबंधन के दिन  जूते-चप्पल देने से बचना चाहिए। इसका संबंध शनिदेव से माना गया है और इन चीजें को उपहार में देना अशुभ माना गया है।

न दें शीशा

रक्षाबंधन के दिन अपनी बहनों को शीशा देने से बचना चाहिए। इससे घर और रिश्ते के बीच में कलह और तनाव पैदा होती है।

रक्षाबंधन के दिन बहनों को ये उपहार देने से रिश्ता खराब होता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

शुक्र-केतु के मिलन से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य