Pancreatic Cancer एक जानलेवा बीमारी है, जिसका समय पर इलाज न मिले तो मरीज की जान जा सकती है। ऐसे में इस बीमारी के शुरुआती लक्षणों को बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए।
पैंक्रियाटिक कैंसर के मुख्य कारण खानपान में गड़बड़ी, लाइफस्टाइल से जुड़ी गलत आदत के साथ-साथ आनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं।
पैंक्रियाटिक कैंसर के कारण आंख के रंग में बदलाव या पीलापन आ सकता है। आंखों में जलन या इरिटेशन हो सकता है। कुछ मामलों में नजर भी कमजोर हो सकती है।
पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर मरीज का पाचन प्रभावित होता है। भूख नहीं लगना या पाचन में परेशानी जैसी दिक्कत हो सकती है।
पैंक्रियाटिक कैंसर होने पर यूरिन का रंग गहरा हो जाता है और मरीज का वजन भी तेजी से गिरने लगता है। स्किन पर खुजली होने के साथ-साथ पीलिया के भी लक्षण दिखाई देते हैं।
पैंक्रियाटिक कैंसर से बचाव के लिए मरीज को रेड मीट, प्रोसेस्ड फूड्स, फैटी और तेल-मसाले वाले भोजन का सेवन करने से बचना चाहिए। साथ ही शराब और स्मोकिंग से भी दूर रहना चाहिए।