सकट चौथ पर इन बातों को न करें अनदेखा, हो सकता है भारी नुकसान


By Ayushi Singh15, Jan 2025 12:30 PMnaidunia.com

सकट चौथ का दिन बहुत खास माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और माता की पूजा होती है। आइए जानते हैं कि सकट चौथ पर इन बातों को न करें अनदेखा, हो सकता है भारी नुकसान-

सकट चौथ व्रत कब है?

हिंदू धर्म में सकट चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हर साल माघ मास के चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है और यह 17 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

सकट चौथ का व्रत क्यों रखा जाता है?

सकट चौथ का व्रत महिलाओं द्वारा रखा जाता है और वह अपनी संतान की लंबी आयु, स्वास्थ्य और उन्नति के लिए किया जाता है।

सकट चौथ व्रत का महत्व

इस दिन भगवान गणेश के साथ सकट माता की भी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि यह व्रत माता और संतान के संबंधों को मजबूत करता है।

रखती है निर्जला व्रत

इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करती है। शाम को चंद्रमा की पूजा करती है और अर्घ्य दिया जाता है।

तिलकुट को भोग अर्पित करें

भगवान गणेश को तिलकुट का भोग अर्पित करना इस व्रत की महत्वपूर्ण परंपरा है। यह भोग गणपति को बेहद प्रिय है और इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

अशब्द न बोले

इस दिन दूसरे व्यक्ति से किसी प्रकार का अशब्द नहीं बोलना चाहिए। इससे भगवान गणेश नाराज होते हैं और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

ये चीजें न बनाएं

सकट चौथ के दिन भूलकर भी प्याज, लहसुन, अंडे और मांस आदि न बनाएं। इस दिन तिल के लड्डू बनाना अच्छा माना जाता है और इसी को खाना चाहिए।

सकट चौथ पर इन बातों को अनदेखा करने से भारी नुकसान हो सकता है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

बुधवार के दिन पैसा मिलना शुभ या अशुभ