Vitamin H की कमी की अनदेखी न करें, ये हैं साइड इफेक्ट्स


By Sandeep Chourey14, Sep 2023 02:45 PMnaidunia.com

विटामिन-H बेहद खास

शरीर से सेहतमंद रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इनमें से एक विटामिन H भी बेहद खास है, जिसे बायोटिन के रूप में भी जाना जाता है।

पानी में घुलनशील

डॉ आबिद अमीन के मुताबिक, विटामिन-H पानी में घुलनशील होता है, जो फैट, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन के चयापचय में सहायक होता है।

बालों व स्किन को फायदा

विटामिन-H बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। विटामिन-H से भरपूर डायट लेने से बालो स्वस्थ व मजबूत रहते हैं। स्किन में ग्लो बना रहता है।

डायबिटीज में भी फायदेमंद

विटामिन-H डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी दवा के समान काम करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

सही खुराक लें

विटामिन-H की खुराक सही मात्रा में लेना चाहिए। ज्यादा खुराक से लेने पर त्वचा पर लाल चकत्ते, मुंहासे और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल गड़बड़ी जैसे दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को विटामिन-H सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेना चाहिए।

भ्रूण का विकास

विटामिन-H गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास के लिए जरूरी होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह विटामिन बेहद जरूरी होता है।

बालों के लिए सेंधा नमक का पानी क्यों है फायदेमंद? जानें