झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र में झाड़ू को रखने के लिए सही दिशा और कुछ नियम बताए गए हैं।
अगर झाड़ू को गलत दिशा में रखा जाए और सही से उसका रखरखाव न किया जाए, तो आपको धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार झाड़ू को हमेशा दक्षिण या फिर दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना सही रहता है। इस दिशा में झाड़ू रखने से नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है।
झाड़ू को ऐसे स्थान पर कभी नहीं रखना चाहिए, जहां पर उसमें पैर आदि लगने की संभावना हो। झाड़ू पर पैर लगने से लक्ष्मी जी का अपमान होता है।
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। इससे आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है।
टूटी हुई झाड़ू का प्रयोग करना भी शुभ नहीं रहता है। इसलिए झाड़ू के टूट जाने पर तुरंत नई झाड़ू लेकर आना चाहिए। शनिवार का दिन झाड़ू खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।
रसोई घर में कभी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, इससे घर के सदस्यों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इससे घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है।