इस जगह पर ना रखें किचन का सामान, वरना आएगी दरिद्रता


By Ekta Sharma28, Mar 2023 05:10 PMnaidunia.com

स्टोर रूम

हर घर में एक ऐसा कमरा भी होता है, जिसे हम ज्यादा उपयोग नहीं करते, वह है स्टोर रूम। वहां ऐसी कई चीजें रखी जाती हैं, जिनका आप पूरे साल निरंतर उपयोग नहीं करते।

स्टोर रूम से संबंधित वास्तु

स्टोर रूम वह स्थान है, जहां ऐसी वस्तुओं को रखा जाता है, जिनका हम ज्यादा इस्तेमाल नहीं करते। इस स्थान के लिए वास्तु के सिद्धांत अपनाने आवश्यक हैं।

राहु-केतु वास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार स्टोर रूम में व्यर्थ की वस्तुएं रखने से घर में राहु और केतु का वास हो जाता है और यह घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने का कारण बनता है।

न रखें व्यर्थ सामान

वास्तु के अनुसार स्टोर रूम में कुछ सामान रखना सही नहीं माना जाता। घर में जिन सामान का आप उपयोग बिल्कुल भी नहीं कर रहे यानी जो बिल्कुल कबाड़ है उन्हे स्टोर रूम में न रखें बल्कि कबाड़ में बेच दें।

रसोई घर की चीजें

स्टोर रूम में रसोई घर में रोजाना इस्तेमाल करने वाली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। स्टोर रूम में छुरी-कैंची भी नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा जंग लगी वस्तुएं भी नहीं रखनी चाहिए।

पीतल के बर्तन

वास्तु के अनुसार स्टोर रूम में लंबे समय से इस्तेमाल न किए जाने वाले किचन के बर्तनों को नहीं रखना चाहिए। विशेष रूप से पीतल के बर्तन। इसके अलावा सिलाई मशीन आदि को भी स्टोर रूम में नहीं रखनी चाहिए।

नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा से होते हैं ये लाभ