इस तरह न रखें अपना घर, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी
By Ekta Sharma2023-04-09, 16:57 ISTnaidunia.com
वास्तु नियम
वास्तुशास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जीवन में उसके आसपास मौजूद चीजों का प्रभाव बहुत ज्यादा पड़ता है।
सकारात्मकता का अभाव
कई बार देखने को मिलता है, व्यक्ति वास्तु के नियमों का पालन पूरी तरह से करता है। लेकिन फिर भी उसके जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता नहीं आती।
गंदगी
मान्यता है कि जिन घरों में गंदगी और बिखरे हुए सामान पड़े हुए होते हैं वहां पर माता लक्ष्मी का वास नहीं होता। घर पर गंदगी होने से दरिद्रता का वास होता है और आर्थिक परेशानियां पीछा करती हैं।
बेकार चीजें
वास्तु शास्त्र में टूटी-फूटी और बेकार की चीजों को अशुभ माना जाता है। खराब सामान या फिर टूटा-फूटा सामान नकारात्मक ऊर्जा का बहुत बड़ा कारण माना गया है।
सूखे पौधे
वैसे तो हरे भरे पेड़-पौधे जीवन में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, लेकिन अगर यही पौधे सूख जाएं तो नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े कारक माने जाते हैं।
मकड़ी के जाले
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर लगे मकड़ी के जाले अशुभता की निशानी मानी गई है। जिन घरों मकड़ी के जाले लगे हुए होते हैं उन घरों में नकारात्मक ऊर्जा हमेशा बनी रहती है।
बिखरा कमरा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का कोई भी कमरा बिखरा हुआ नहीं होना चाहिए। मान्यता है कि अस्त-व्यस्त कमरे से जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।
इस बीमारी का संकेत हो सकती हैं पीरियड्स में अधिक ब्लीडिंग