तुलसी का पौधा इन जगहों पर भूल से भी न रखें, पड़ जाएंगे लेने के देने


By Shivansh Shekhar01, Feb 2024 05:15 PMnaidunia.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी मान्यता है कि यह घर के लिए बेहद शुभ होता है।

माता लक्ष्मी का आशीर्वाद

जिस घर के आंगन में तुलसी का पौधा होता है उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है।

तुलसी के नियम

वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे का कुछ नियम होता है जिसका पालन नहीं करने से घर में दुर्भाग्य के हालात पैदा हो जाते हैं।

रविवार के दिन

गलती से भी रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित ना करें और साथ ही इसके पत्ते भी ना तोड़ें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

अंधेरे में ना रखें

शाम के वक्त में तुलसी के पौधे के नीचे एक दीप अवश्य जलाएं। अंधेरे में तुलसी का पौधा रखने से घर में अशांति आती है।

सूखे हुए पत्ते का क्या करें

तुलसी के सूखे पत्ते हुए पत्ते को कभी फेंके नहीं बल्कि उसे धोकर तुलसी के पौधे की मिट्टी में डाल दें। यह शुभ होता है।

इस दिशा में नहीं लगाएं

दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर कभी भी तुलसी का पौधा ना लगाएं। यह घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि इस दिशा को अग्नि की दिशा कहते हैं।

बिना स्नान ना छुएं

तुलसी के पत्ते या पौधे को बिना स्नान किए ना छुएं। ऐसा करना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है और इससे सूख जाती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vastu Tips: क्या घर की छत पर लगा सकते है झंडा? जानें